Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. India vs China Final: आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन के बीच होगी खिताब जंग, जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

India vs China Final: आज एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-चीन के बीच होगी खिताब जंग, जानिए कब-कहां देख पाएंगे मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

India vs China Final: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मुकाबला आज मंगलवार 17 सितंबर को चीन के हुलुनबुइर में खेला जाएगा। इस मैच में गतविजेता भारतीय हॉकी टीम टूर्नामेंट के खिताब का बचाव करने उतरेगी। जहां टीम का सामना मेजबान चीन से होगा। दरअसल, सोमवार को खेले गए पहले सेमी-फाइनल में चीन ने पाकिस्तान को हराया था, जबकि दूसरे सेमी-फाइनल में भारत ने कोरिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमों की फाइनल में भिड़ंत होने जा रही है। आइये, जानते हैं कि भारत बनाम चीन, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा, और मैच को लाइव कैसे देख पाएंगे?

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच हुलुबुइर के मोकी बेस में खेला जाएगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच कब खेला जाएगा?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच मंगलवार 17 सितंबर को खेला जाएगा।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच 17 सितंबर को कितने बजे शुरू होगा?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच 17 सितंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच का लाइव प्रसारण भारत में कहां उपलब्ध होगा?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम चीन फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत बनाम चीन फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम चीन फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप पर उपलब्ध होगी।

Advertisement