Cricket info: टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी भिड़ंत ग्रुप स्टेज में हुई थी, जहां भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन इससे पहले एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच एक अलग ही विवाद देखने को मिला था, जब टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। अब पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने इस पूरे मामले पर एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी बात रखी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- Video : कोहली ने नहीं, ट्रेविस हेड ने की थी लड़ाई की शुरुआत, अब उकसाने वाला वीडियो आया सामने
Salman Ali Agha relieved about India vs Pakistan handshake controversy:
Before the match, there was a press conference and a trophy shoot, and there was a handshake there too. So when I was going for the toss, I was pretty normal. I said, “Obviously, I had an idea that things… pic.twitter.com/zImpcx7pG1
— TEJASH (@Tejashyyyyy) May 2, 2026
पढ़ें :- आरसीबी हार कर भी क्यों है खुश, और SRH की जीत निराशाजनक? समझें पूरा मामला
अंदाजा नहीं था कि हैंडशेक नहीं होगा
सलमान अली आगा ने बताया कि टॉस से पहले तक उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि हैंडशेक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के दौरान सामान्य रूप से मुलाकात हुई थी और वहां हाथ भी मिलाया गया था। इसलिए उन्हें लगा कि सब सामान्य रहेगा। लेकिन जब वह टॉस के लिए जा रहे थे, तभी मैच रेफरी ने उन्हें अलग ले जाकर बताया कि इस बार हैंडशेक नहीं होगा। आगा ने कहा कि उन्हें पहले से इसकी कोई जानकारी नहीं थी, हालांकि उन्होंने इसे ज्यादा मुद्दा नहीं बनाया और कहा कि अगर हाथ नहीं मिलाया जा रहा है तो उन्हें भी इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।
उम्मीद थी कि मैच के बाद हैंडशेक होगा
मैच में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से हरा दिया। लेकिन सलमान का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ जरूर मिलाएंगे, क्योंकि यह खेल भावना का हिस्सा होता है। उन्होंने बताया कि मैच के बाद वह पूरी पाकिस्तानी टीम को लेकर भारतीय ड्रेसिंग रूम की तरफ गए, ताकि खिलाड़ियों से मिल सकें, लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला और फिर भी हाथ नहीं मिलाया गया।
यह बिल्कुल सही नहीं लगा
पढ़ें :- Gonda Power Crisis : गोंडा में बिजली संकट पर बीजेपी विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र, तुरंत समाधान की मांग
इस पूरे घटनाक्रम पर सलमान अली आगा ने कहा कि उन्हें यह बिल्कुल सही नहीं लगता। उनका मानना है कि जब खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो लाखों लोग उन्हें देखते हैं और बच्चे उनसे सीखते हैं। अगर बड़े स्तर पर खिलाड़ी ऐसा व्यवहार करेंगे, तो इसका असर नीचे तक जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर अगले दिन किसी क्लब मैच में भी खिलाड़ी इसी तरह हाथ मिलाने से इनकार करते हैं, तो उसकी जिम्मेदारी कहीं न कहीं उन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर भी होगी। इसलिए, एक आदर्श खिलाड़ी होने के नाते खेल भावना और सम्मान बनाए रखना बेहद जरूरी है।