नई दिल्ली। जापान के काकामीगाहारा में खेले गए अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आशीष तानी पूर्ति (2′, 28′, 34′) ने हैट्रिक लगाई। कप्तान केतन कुशवाहा (30′) ने भी एक गोल दागा। भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नुमादा गाकू (52′) ने जापान की ओर से एकमात्र गोल दागा।
पढ़ें :- सीएम योगी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता, पीएम मोदी ,अमित शाह व राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने दी बधाई
𝐋𝐄𝐓'𝐒 𝐊𝐄𝐄𝐏 𝐓𝐇𝐄 𝐏𝐀𝐑𝐓𝐘 𝐆𝐎𝐈𝐍𝐆!
The perfect ending to a remarkable journey as the Indian Men's U18 Team defeated Japan 4-1 in the U18 Asia Cup 2026 Final to be crowned Champions.
#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026 @imsardarsingh8 pic.twitter.com/Ctmw144VIA — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026
पढ़ें :- दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र : पिछले 8 वर्षों में पेपर लीक और परीक्षाओं में अनियमितता पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग
प्लेयर्स पर पैसों की बारिश
हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
दूसरे मिनट में दागा गोल
भारत ने मैच की शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया और पहले 90 सेकंड के भीतर ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। आशीष तानी पूर्ति दूसरे मिनट ने शानदार फिनिशिंग करते हुए भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। जापान ने दूसरे क्वार्टर में अपनी पकड़ मजबूत की और चार बार पेनल्टी कॉर्नर के अंदर घुसकर भारत को चुनौती दी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति पूरे समय डटी रही और पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ।
दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम के लगातार दबाव के बावजूद भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। जापान ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और खतरनाक नजर आया, लेकिन बराबरी का गोल उनके हाथ नहीं लगा।
पढ़ें :- आकांक्षा चतुर्वेदी की मौत आत्महत्या नहीं, मोदी जी की एक भ्रष्ट और टूटी हुई व्यवस्था की देन है : राहुल गांधी
हाफ टाइम तक 3 गोल
भारत ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। आशीष तानी पूर्ति ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। प्रहलाद राजभर ने खतरनाक क्षेत्र में गेंद छीनी, तेजी से आगे बढ़े और कप्तान केतन कुशवाहा (30वें मिनट) को पास दिया, जिन्होंने आसानी से गोल दागकर हाफ टाइम तक भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी।
𝐓𝐇𝐄𝐒𝐄 𝐌𝐎𝐌𝐄𝐍𝐓𝐒 𝐖𝐈𝐋𝐋 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐅𝐎𝐑𝐄𝐕𝐄𝐑
The smiles, the celebrations, the pride of wearing the Tricolour.
Here are the snapshots from a historic evening as India defeated Japan 4-1 to become Men's U18 Asia Cup 2026 Champions.
#HockeyIndia… pic.twitter.com/yovsa32msQ — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026
पढ़ें :- मृत गरीब मरीज़ों के नाम पर KGMU में 2 करोड़ से अधिक का दवा घोटाला, मनीष सिसौदिया, बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है...
आशीष रहे मैच के हीरो
तीसरे क्वार्टर में भी भारत का आक्रामक खेल जारी रहा। वरिंदर सिंह की शानदार दौड़ के चलते एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और आशीष तानी पूर्ति ने 34वें मिनट में सटीक फिनिश के साथ अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
जापान ने अंतिम क्वार्टर में कड़ा संघर्ष किया और 52वें मिनट में नुमादा गाकू ने पेनल्टी किक को गोल में बदलकर स्कोर 4-1 कर दिया। आशीष तानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि!
A splendid accomplishment by our young hockey players!
Congratulations to the Indian Men’s U18 Hockey Team on winning the Men’s U18 Asia Cup 2026. The team displayed exceptional skill and teamwork throughout the tournament, culminating in a memorable victory in the final. This… pic.twitter.com/w5xIVAvN13
पढ़ें :- मोदी सरकार में आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर किया जा रहा है हमला और भरी जा रही हैं पूंजीपतियों की तिजोरियां : राहुल गांधी
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि! पुरुषों के U18 एशिया कप 2026 में जीत हासिल करने पर भारतीय पुरुष U18 हॉकी टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन किया और आखिर में फ़ाइनल में यादगार जीत दर्ज की। यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाती है। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।