Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Indian Air force Recruitment: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती, ये डिग्री वाले जल्द करें अप्लाई

Indian Air force Recruitment: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती, ये डिग्री वाले जल्द करें अप्लाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Indian Air force Recruitment: भारतीय वायुसेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आज आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो रही है. 12वीं साइंस स्ट्रीम के साथ आर्ट्स से भी पास करने वाले एयरफोर्स में अग्निवीर बन सकते हैं. इसके तहत वायुसेना में 3500 से ज्यादा अग्निवीरों की भर्ती होगी. इसके लिए आवेदन की आखिरी दिनांक 6 जनवरी है. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर करना है.

पढ़ें :- यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल-कार्यालय

आपको बता दें, भारतीय वायुसेना (indian air force) की अग्निवीर वायु भर्ती के लिए सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है. आवेदकों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है.

योग्यता योग्यता

लंबाई 

पुरुष और महिला कैंडिडेट्स की लंबाई कम से कम 152.5 सेमी होनी चाहिए. नॉर्थ ईस्ट या उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी होनी चाहिए. लक्षदीप के कैंडिडेट्स के लिए लंबाई 150 सेमी है.

सीना 

महिला एवं पुरुष कैंडिडेट्स का सीना कम से कम 5 सेमी फूलना चाहिए.

आयु सीमा 

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु साढ़े 17 वर्ष व अधिकतम 21 वर्ष होनी चाहिए. आवेदक उम्मीदवारों की आयु की गणना 2 जुलाई 2007 से 2 जनवरी 2024 के बीच के आधार पर की जाएगी.

पढ़ें :- JEE Main 2027 Syllabus Released : जेईई मेन 2027 का एनटीए ने जारी किया सिलेबस, पिछले साल के मुकाबले जानें कितनी हैं यूनिट, देखें सूची

चयन प्रक्रिया 

वायुसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

फिजिकल फिटनेस टेस्ट 

पुरुषों को 7 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं को यह दूरी 08 मिनट में तय करनी होगी. इसके अतिरिक्त पुरुषों को 1 मिनट में 10 पुशअप, 10 सिटअप और 20 उठक-बैठक करना होगा. सभी के लिए 1-1 मिनट का समय मिलेगा. महिलाओं को 1 मिनट में 10 सिटअप और 15 उठक-बैठक करना होगा.

Advertisement