Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम,नेपाल सीमा पर भी बढ़ी चौकसी,हाई अलर्ट जारी

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम,नेपाल सीमा पर भी बढ़ी चौकसी,हाई अलर्ट जारी

Operation Sindoor: जम्मू -कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां खुली सीमा के मुख्य व पगडंडी पर चौकस हैं। सरहद आर-पार करने वालों की सघन जांच की जा रही है। सोनौली सीमा पर किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए एसएसबी की 22 वीं बटालियन व पुलिस के जवान संयुक्त रूप से लोगों की जांच कर रहे हैं।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

नेपाल से भारत प्रवेश करने वाले सभी वाहनों व उसमें रखे सामानों की सघन जांच हो रही है। सरहद आर-पार करने वालों के पहचान पत्र भी जांचे जा रहा हैं। सीमा पर लगे सीसी कैमरों व ड्रोन कैमरों से भी निगरानी बढ़ा सरहद की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

सोनौली , परसामलिक, बरगदवा, ठूठीबारी , निचलौल , नौतनवा व कोल्हुई थाना थानाक्षेत्र में स्थित नेपाल आवागमन के रास्तों पर स्थापित चेक पोस्ट पर पुलिसकर्मी जांच में जुटे हैं। इसके अलावा एसएसबी जवान की गश्ती टीम निरंतर नोमेंस लैंड किनारे गश्त में जुटी है।

 पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट है। किसी भी अराजक गतिविधि से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां तैयार हैं। सीमा पर आवागमन कर रहे लोगों को जांच पड़ताल के बाद ही भारत प्रवेश की अनुमति के निर्देश दिए गए हैं।

 

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Advertisement