Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘Indian Police Force’ Trailer release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक की दमदार सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ ट्रेलर रिलीज

‘Indian Police Force’ Trailer release: सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक की दमदार सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ ट्रेलर रिलीज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘Indian Police Force’ Trailer release: ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ (Indian Police Force) पछिले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस वेब सीरीज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज (trailer release) कर दिया गया है जो कि लोगों का उत्साह और अधिक बढ़ा रहा है।

पढ़ें :- न रूल्स परफेक्ट, न लोग... फिर भी दिल से हैं आदर्श! प्राइम वीडियो ने 'आदर्श बाल विद्यालय' का ट्रेलर किया रिलीज़

ट्रेंड हो रहा है और खूब बवाल मचा रहा है। इस सीरीज में बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी (fitness queen shilpa shetty) पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रही हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) भी दमदार किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।

सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ट्रेलर रिलीज (‘Indian Police Force’ Trailer release) हो चुका है, जो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तूफान लाने वाली है। सीरीज का ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें नजर आने वाले सभी स्टार्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

एक्शन और ड्रामे से फुलऑन है। 3 मिनट 2 सेकंड के इस ट्रेलर में वो सबकुछ नजर आ रहा है जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधने का दम रखती है। इस ट्रेलर की शुरुआत होती है दिल्ली के संसद भवन से जिसमें बम धमाके वाला सीन दिखाया जाता है। साथ ही आग का गोला भी नजर आ रहा है। इसके बाद ही दिल्ली पुलिस की जंग शुरू होती है।

पढ़ें :- भारत में एक दिन पहले दस्तक दे सकती है विजय की ‘जन नायकन’, रिलीज डेट को लेकर बढ़ी हलचल

 

Advertisement