Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Indian Roadmaster Elite : भारत में लॉन्च हुई इंडियन रोडमास्टर एलीट बाइक , कंपनी बेचेगी केवल 350 यूनिट्स

Indian Roadmaster Elite : भारत में लॉन्च हुई इंडियन रोडमास्टर एलीट बाइक , कंपनी बेचेगी केवल 350 यूनिट्स

By अनूप कुमार 
Updated Date

Indian Roadmaster Elite : भारत में लग्जरी बाइक का फैशन तेजी बढ़ रहा है। दुनिया के सभी बड़े वाहन निर्माता अपने उत्पाद को भारतीय आटो मार्केट में उतार रहे है। इसी क्रम  इंडियन रोडमास्टर एलीट बाइक भारत में लॉन्च कर दी गई है। इसकी कीमत 71.82 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इस बाइक की दुनियाभर के लिए केवल 350 यूनिट ही बनाई जाएंगी। इंडियन रोडमास्टर एलीट मोटरसाइकिल एक अमेरिकी मोटरसाइकिल ब्रांड है, जो भारत में इंडियन स्काउट और चीफटेन जैसे चुनिंदा मॉडल पेश करती है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

इस बाइक के पावर की बात करें तो इसमें 1,890cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 170nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को मल्टी-प्लेट क्लच के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इंडियन रोडमास्टर एलीट बाइक में LED हेडलाइट्स और सैडलबैग पर असिस्टेंट LED लाइट्स दी गई हैं। इसमें पावरबैंड ऑडियो साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें फ्रंट फेयरिंग, सैडलबैग और ट्रंक पर 12 स्पीकर है। इसके अलावा इसमें 7 इंच के डिजिटल डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जीपीएस नेविगेशन, राइड कमांड+, डिस्प्ले ऐप्पल कारप्ले, बाइक लोकेटर और बाइक हेल्थ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement