नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद छात्रों के मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। 17 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून में राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
पढ़ें :- ‘एथनॉल’ मुनाफ़ाख़ोरी का नया नाम है, सरकार बताए कि चंद मुनाफ़ाख़ोरों के लिए वो जनता का शोषण क्यों कर रही: अखिलेश यादव
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान – ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। और सच यही है-भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है। जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान – ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है – भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें… pic.twitter.com/soeI7NNAEa
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Theft Case : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, यूपी सरकार व ट्रस्ट से जवाब मांगा, SIT से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 13, 2026
उन्होंने आगे कहा, इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया, जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है। यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है, जवाबदेही से मुंह मोड़ लिया है और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा। अब बहुत हुआ-अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का। 17 जुलाई, देहरादून – मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
पढ़ें :- परिवार कल्याण निदेशालय के महानिदेशक एवं वित्त नियंत्रक का कारनामा, निर्माण कार्य के बजट को दूसरे मद में बांटा, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट