Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पिता बने, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, देखें पहली तस्वीर

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पिता बने, पत्नी सागरिका ने बेटे को दिया जन्म, देखें पहली तस्वीर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) और उनकी पत्नी सागरिका घटगे (Sagarika Ghatage) ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने बेटे का नाम फतेहसिंह खान (Fateh Singh Khan) रखा है। दंपति ने बुधवार को एक संयुक्त पोस्ट साझा किया और इसकी पुष्टि की। इस कपल ने जो तस्वीरें साझा की हैं उसमें जहीर खान (Zaheer Khan) को बेटे को गोद में उठाए हुए देखा जा सकता है, जबकि सागरिका जहीर के कंधों पर हाथ रखी हुई हैं।

पढ़ें :- 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताई वजह
पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

ग्रे-स्केल तस्वीर को साझा करते हुए इस कपल ने लिखा, ‘आपके प्यार, कृतज्ञता और ऊपर वाले के आशीर्वाद से हम अपने बेटे फतेहसिंह खान का इस दुनिया में स्वागत करते हैं।’ इसके बाद यह पोस्ट बधाई संदेशों से भर गया। अंगद बेदी ने लिखा, ‘वाहेगुरु।’ हरभजन सिंह ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।’ प्रज्ञा कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो।’

Advertisement