नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो गया है। शनिवार को इस मैच का दूसरा दिन है। भारतीय टीम इस मैच में अपनी पहली पारी में 150 रनों पर सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 104 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस आधार पर भारत को पहली पारी में 46 रनों की बढ़त मिली है। दूसरी पारी में भारतीय टीम के 65 रन पूरे हो चुके हैं। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने सधी बल्लेबाजी की है। केएल राहुल 24 और जायसवाल 33 रन पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम की कुल लीड 111 रनों की हो चुकी है।
पढ़ें :- अखिलेश जी, एसी कमरों से बाहर निकलिए और हकीकत देखिए....सपा अध्यक्ष पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का पलटवार
ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट मिचेल स्टार्क के रूप में गिरा, जो 26 रन बनाकर हर्षित राणा की गेंद पर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा को तीन, जबकि मोहम्मद सिराज को दो सफलताएं हासिल हुईं।