लखनऊ। अहमदाबाद से प्रभु राम की नगरी अयोध्या दर्शन—पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ा तोहफा मिला है। अहमदाबाद-अयोध्या के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरूआत हो गयी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिगो एयरलाइंस की सीधी हवाई सेवा का गुरुवार को शुभारंभ किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति रही। अहमदाबाद से हवाई सेवा शुरू होने के बाद अब श्रद्धालुओं और पर्यटकों केा बड़ी राहत मिलेगी।
पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हम आभारी हैं कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को चौथे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में ‘महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम’ प्रदान किया है। श्री अयोध्या धाम और अहमदाबाद के बीच आज जो वायु सेवा प्रारंभ हो रही है, उससे श्रद्धालुओं को श्री अयोध्या जी आने में आसानी होगी।
इसके साथ ही कहा, ‘महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम’ आस्था के सम्मान के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को भी एक नई गति देने में सहायक होगा। श्री अयोध्या जी, देश में धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन की दृष्टि से सबसे बेहतरीन स्थलों के रूप में विकसित हो चुकी है।
अयोध्या से दिल्ली के बाद अहमदाबाद दूसरा कनेक्टेड स्थल है। आगामी 15 जनवरी से मुम्बई के लिए उड़ान सेवा आरम्भ हो जाने के पश्चात मुम्बई तीसरा कनेक्टेड स्थल हो जाएगा।
पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा