INDW vs ENGW test: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। मंधाना ने इस मुकाबले के साथ अपने करियर का 300वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने महज 30 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया। महिला क्रिकेट में अब तक केवल 12 खिलाड़ी ही 300 या उससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकी हैं। भारत की ओर से इस क्लब में शामिल होने वाली मंधाना तीसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मिताली राज (333 मैच) और हरमनप्रीत कौर (374 मैच) यह उपलब्धि हासिल कर चुकी हैं।
पढ़ें :- IND vs BAN : शेफाली वर्मा ने एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में जड़ा शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का लक्ष्य
मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की शुरुआत खराब रही और शेफाली वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गईं, जबकि यस्तिका भाटिया 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाला पर 35 के स्कोर में जेमिमा ने विकेट गंवा दिया । खबर लिखे जाने तक भारत ने 17 ओवर में 3 विकेट 146 रन बना लिए थे। मंधाना 64 रन और हरमनप्रीत 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थीं। दोनों ने मुश्किल समय में टीम की पारी को संभालते हुए मजबूत साझेदारी की।