Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सूचना विभाग के कर्मी नौ अप्रैल से 23 अप्रैल तक कर सकते हैं अयोध्या दर्शन : उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर शास्त्री

सूचना विभाग के कर्मी नौ अप्रैल से 23 अप्रैल तक कर सकते हैं अयोध्या दर्शन : उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर शास्त्री

By santosh singh 
Updated Date

अयोध्या । श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लगभग ढाई माह से ज्यादा का समय गुजर जा चुका है। आम श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन पूजन कर रहा है। मंदिर के दर्शन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास जिला प्रशासन भी तत्परता से श्रद्धालुओं को दर्शन करा रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उपनिदेशक सूचना डॉ. मुरलीधर सिंह ने बताया कि मेरा यह उद्देश्य है कि सूचना विभाग उत्तर प्रदेश के अनेक सेवारत अधिकारी ,उनके आश्रित , सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी व उनके आश्रित मुझसे अयोध्या दर्शन हेतु निजी व्यवस्था के साथ अनुरोध करते रहते हैं। इसी क्रम में उपनिदेशक सूचना ने बताया कि हमारे सूचना विभाग के सेवारत व सेवानिवृत्त श्रद्धालु परिवार जो केवल श्रद्धा आदि में विश्वास करते है, जिनका विशेष प्रोटोकाल से लेना देना नहीं है। वह कभी भी अयोध्या आकर दर्शन कर सकते हैं। उनके लिए मेरे द्वारा निःशुल्क दर्शन व निःशुल्क प्रसाद की व्यवस्था की जायेगी।

श्री सिंह ने बताया कि उनको सुगमता पूर्वक दर्शन कराने का प्रयास किया जायेगा। यह कार्य कोई शासकीय नहीं है। यह पूर्ण रूप से निजी सेवाभाव व विश्वास पर आधारित है। इस कार्य के लिए कोई भी हमारे सूचना विभाग के सरकारी सेवा/सेवानिवृत्त वाले व्यक्ति आने के पूर्व एक दिन मेरे मोबाइल नम्बर 7080510637 व अन्य मेरे सहयोगी ऋषि दास 8384648733 एवं राजित दास 7007263813 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

उनके पास यदि वाहन होगी तो वाहन के निर्धारित पार्किंग स्थल पर लाने हेतु आवश्यक जानकारियां दी जायेगी। यह प्रक्रिया निजी संसाधनों पर आधारित 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक निर्वाध गति से जारी रहेगी। इसमें कोई भी सूचना परिवार का व्यक्त निसंकोच सम्पर्क कर सकता है। यदि उसकी श्रद्वा है रामलला के दर्शन की तो आ सकता है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement