Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोले पशुपति पारस

हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई, मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बोले पशुपति पारस

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। सीट बंटवारे में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस को एक भी सीट नहीं मिली, जिसके कारण उन्होंने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ये आशंका पहले से ही लगाई जा रही थी कि पशुपति पारस मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य ने दाखिल किया नामांकन, कहा-मुझे कुशीनगर की जनता पर विश्वास है

मीडिया से बातचीत करते हुए पशुपति पारस ने कहा कि, 5-6 दिन पहले मैंने प्रेस वार्ता में कहा था कि मैं तब तक इंतजार करूंगा जब तक NDA सीटों की घोषणा नहीं करती। मैंने बहुत ईमानदारी से NDA की सेवा की। पीएम नरेंद्र मोदी देश के बड़े नेता हैं, लेकिन हमारी पार्टी और व्यक्तिगत रूप से हमारे साथ नाइंसाफी हुई। इसलिए मैं केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देता हूं।

बता दें कि, 18 मार्च को बिहार को लेकर एनडीए में सीटों का बंटवार हो गया, जिसमें बीजेपी 17, जेडीयू 16, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 5, मांझी की हम, और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को एक-एक सीट मिली है। वहीं, पशुपति पारस को एनडीए में एक सीट भी नहीं मिली, जिसके कारण वो नाराज थे और अब उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है।

इंडिया गठबंधन में शामिल होंगे पशुपति पारस
बता दें कि, एनडीए से नाराज चल रहे पशुपति पारस के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि, जल्द ही पशुपति पारस इसका एलान कर सकते हैं। दरअसल, बीते दिनों से ही अटकलें थीं कि एनडीए में सीट नहीं मिलने पर पशुपति पारस इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं।

 

पढ़ें :- सैम पित्रौदा के बयान पर सीएम योगी का निशाना, कहा-ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है
Advertisement