Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. International Maths Olympiad : इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन , चौथे स्थान पर रहा

International Maths Olympiad : इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड में भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन , चौथे स्थान पर रहा

By अनूप कुमार 
Updated Date

International Maths Olympiad : भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जो अब तक का उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय दल ने इंटरनैशनल मैथ्स ओलंपियाड 2024 में 4 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीता है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, “यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और मैथ्स का विषय और भी लोकप्रिय बनेगा।” इस प्रतियोगिता में पहला स्थान अमेरिका, दूसरा चीन, तीसरा दक्षिण कोरिया ने पाया है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, “यह बहुत ही गर्व और खुशी का क्षण है कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। हमारे दल ने 4 स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किए हैं। यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी और गणित को और अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी।

भारत के दल में शामिल आदित्य मंगुडी (ग्रेड 11), आनंद भादुड़ी (ग्रेड 12), कनव तलवार (ग्रेड 10) और रुशिल माथुर (ग्रेड 12) ने ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं अर्जुन गुप्ता (ग्रेड 12) ने सिल्वर जीता और सिद्धार्थ चोपड़ा (ग्रेड 12) ने सम्मानजनक स्थान पाया है।

Advertisement