Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी नौतनवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: “शरीर और मन को एकरूप कर बेहतर स्वास्थ्य एवं विचारों तक ले जाने वाला मार्ग योग है।” इसी संदेश के साथ आज राजीव गांधी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, नौतनवा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कॉलेज के निदेशक डॉ. शोभा राम शाहू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर डॉ. शाहू ने सभी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश देते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के साथ ही हम समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी महती भूमिका निभा सकते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नियमित योग अभ्यास करने की शपथ ली।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
Advertisement