Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL के आखिरी दो मैचो में BCCI को किस बात का है डर: क्यों लगाया गया खिलाड़ियों के ‘स्मार्ट चश्मों’ पर बैन!

IPL के आखिरी दो मैचो में BCCI को किस बात का है डर: क्यों लगाया गया खिलाड़ियों के ‘स्मार्ट चश्मों’ पर बैन!

By Harsh 
Updated Date

मुंबई: आईपीएल 2026 के खत्म होने में अब महज दो मैच बचे हैं, लेकिन इससे ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग में एक बेहद कड़ा नियम लागू कर दिया है। बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के स्मार्ट चश्मों पहनने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?

बोर्ड को अंदेशा है कि इन हाई-टेक चश्मों के जरिए मोबाइल डेटा या वाई-फाई का इस्तेमाल करके मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉलिंग या टेक्स्ट मैसेजिंग की जा सकती है, जिससे मैच फिक्सिंग या सट्टेबाजी का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, कुछ कंपनियां मार्केटिंग के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ये स्मार्ट सनग्लासेस बेच रही थीं, जिसके बाद बोर्ड ने फ्रेंचाइजियों को तुरंत एडवाइजरी जारी की।

BCCI ने साफ कहा है कि नियमों के मुताबिक इन चश्मों को ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस माना गया है। इसलिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को मैच के दिन प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) में जाने से पहले अपने मोबाइल और स्मार्टवॉच के साथ इन चश्मों को भी सुरक्षा अधिकारी के पास जमा करना होगा। ऐसा न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका
Advertisement