Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस फैसले से फिर जीता दिल, जानिए…

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इस फैसले से फिर जीता दिल, जानिए…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थिगित कर दिया है। इसके बाद खिलाड़ी अपने घर वापस लौटने लगे हैं। इन सबके बीच चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ी मिशाल पेश की है। इसके ​जरिए उन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

पढ़ें :- IPL Match Today: लखनऊ वाले आज मांगेंगे MI की जीत की दुआएं; प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगी SRH

सोशल मीडिया पर लोग धोन की जमकर सराहना कर रहे हैं। दरअसल, धोनी ने फैसला लिया कि सभी विदेशी और साथी खिलाड़ियों को घर भेजने के बाद ही वह वापस लौटेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के एक सदस्य ने बताया, धोनी ने फैसला किया है कि विदेशी खिलाड़ियों को उनके घर भेजने के बाद ही वो अपने घर जाएंगे।

फिलहाल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी दिल्ली में हैं। चेन्नई के खिलाड़ी सैम कुरेन और मोईन अली बुधवार को अपने देश लौट चुके हैं। बीसीसीआई की मदद से चार्टर्ड उड़ानों से सभी विदेशी खिलाड़ियों को स्वदेश रवाना किया जा रहा है। धोनी ने कहा कि आईपीएल भारत में हो रहा था। विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को विदेश में अपने अपने घर लौटने की प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

 

पढ़ें :- 98 रनों की हार से LSG को बड़ा नुकसान; आरसीबी और MI से भी खराब हुआ नेट रन रेट
Advertisement