कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच नंबर-36 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला है। मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (RCB captain Faf du Plessis) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में है। आरसीबी (RCB) ने अब तक 7 में से छह मुकाबले हारे हैं। दूसरी ओर केकेआर (KKR) ने छह में से चार मुकाबले जीते हैं।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
इस मुकाबले के लिए आरसीबी (RCB) की टीम में बड़े बदलाव हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग-11 में जगह मिली है। वहीं ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और स्पिनर कर्ण शर्मा भी इस मैच का हिस्सा बने। दूसरी ओर केकेआर (KKR) ने अपनी कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया है।
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अब तक 33 मैच खेले गए हैं। इस दौरान आरसीबी ने 14 और केकेआर ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है। मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और आरसीबी (RCB) के बीच दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। इससे पिछली बार 29 मार्च को दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें केकेआर ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी।