IPL 2024: आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत हुई। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। वहीं, जवाब में दिल्ली की टीम 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। ऐसे में मुंबई ने 29 रन से मैच जीत लिया। वहीं, आईपीएल के इस सीजन में मुंबई की ये पहली जीत है।
पढ़ें :- Ram Temple Donation Theft Row : नृपेंद्र मिश्रा बोले-राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया, भक्तों का विश्वास हुआ है आहत , बदलना चाहिए पूरा मैनेजमेंट
बता दें कि, मुंबबई इंडियंस की शुरुआत काफी धमाकेदार रही। पॉवरप्ले में मुंबई ने बिना विकेट गंवाए 75 रन बना लिए थे। टीम का पहला विकेट 80 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा के रूप में गिरा जो 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा, जो बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरा झटका ईशान किशन के रूप में मुंबई को लगा। ईशान 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद चौथा विकेट तिलक वर्मा के रूप में लगा। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए टिम डेविड मैदान में उतरे।
डेविड ने पांचवें विकेट के लिए कप्तान हार्दिक के साथ अहम साझेदारी करके मुंबई इंडियंस को संकट से उबारा। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की। खासतौर पर टिम डेविड ने लंबे-लंबे छक्के लगाए। लेकिन 181 के स्कोर पर कप्तान हार्दिक पांड्या 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे रोमारियो शेपर्ड। रोमारियो शेपर्ड ने टिम डेविड के साथ मिलकर जमकर आतिशबाजी की और इसकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 235 रनों का लक्ष्य दिया है।