Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल 2024 सीजन का धमाकेदार आगाज, सेलिब्रिटीज ने समां बांधा

IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल 2024 सीजन का धमाकेदार आगाज, सेलिब्रिटीज ने समां बांधा

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल के 17वें सीजन का धमाकेदार आगाज हुआ। सेलिब्रिटीज का परफॉर्मेंस खत्म हो चुका है। अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘सारे जहां से अच्छा गाने’ पर डांस करके की। इसके बाद दोनों ने व्यक्तिगत परफॉर्मेंस दिए। फिर सोनू निगम ने अपने गाने से समां बांध दी। वहीं, एआर रहमान ने अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया।

पढ़ें :- एशिया कप फाइनल के बाद क्रांति गौड़ पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 10% जुर्माना और डिमेरिट प्वाइंट

एआर रहमान ने जय हो गाने पर परफॉर्म कर कार्यक्रम का अंत किया। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल, खजांची आशीष शेलार भी स्टेज पर पहुंचे। फिर दोनों टीमों के कप्तानों और सेलिब्रिटीज को भी स्टेज पर बुलाया गया। इसके बाद ट्रॉफी का अनावरण किया गया। सभी ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई और ओपनिंग सेरेमनी का अंत किया।

पढ़ें :- राजस्थान नगर निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, 4,026 वार्ड जीते: कांग्रेस ने 3,438 पार्षद बनाए, कई वार्डों में गणना जारी

बता दें कि, आज आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत हो चुकी। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई।

पढ़ें :- 82 करोड़ के चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार: राज्यसभा सांसद ने CM को लिखा पत्र, भारी लूट की जताई आशंका
Advertisement