Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2024 Play Off Schedule: प्लेऑफ में किस टीम की कब और कहां होगी भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल

IPL 2024 Play Off Schedule: प्लेऑफ में किस टीम की कब और कहां होगी भिड़ंत, जानें पूरा शेड्यूल

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2024 Play Off Schedule: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में लीग स्टेज के सभी 70 मैच खेले जा चुके हैं। जिसके बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी जगह बनाई है। जिनके बीच अब प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। ऐसे में प्लेऑफ के मैचों का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।

पढ़ें :- आगरा में नकली दवाओं के मामले में करोड़ों की जब्ती और फर्जी बिलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़

फाइनल से पहले खेले जायेंगे प्लेऑफ के तीन मैच

दरअसल, लीग स्टेज के पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे पायदान पर रहने वाली टीमों (KKR VS SRH) के बीच पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। जिसमें जीतने वाली टीम को सीधा फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। जबकि हारने वाली टीम के पास दूसरा मौका होगा।

पहले क्वालीफायर के बाद एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा, जिनमें पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीमें (RR VS RCB) भिड़ेंगी। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम दूसरा क्वालीफायर मैच खेलेगी। जहां उसका मुकाबला पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम से होगा। दूसरे क्वालीफायर में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।

प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल और टाइमिंग

पढ़ें :- पटना सिविल कोर्ट ने खान सर समेत दोनों बॉडीगार्ड्स को दी अग्रिम जमानत, मिली बड़ी राहत

क्वालीफायर-1 मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 मई को शाम को 7.30 PM से शुरू होगा।

एमिलिनेटर मैच: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 22 मई को शाम को 7.30 PM से शुरू होगा।

क्वालीफायर-2 मैच: पहले क्वालीफायर की विजेता बनाम एमिलिनेटर की विजेता, यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 24 मई को शाम 7.30 PM से खेला जाएगा।

Advertisement