IPL 2024 Prize Money: दुनिया का सबसे आकर्षक घरेलू टी20 टूर्नामेंट यानी आईपीएल विश्व स्तर पर शीर्ष क्रिकेट प्रतिभाओं और विशाल प्रशंसकों को आकर्षित करता रहा है। जिसमें टीमों और उनके खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि टूर्नामेंट का एक अहम हिस्सा है, जो टीमों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत करती है। इसी कड़ी में आज आईपीएल 2024 फाइनल मैच के बाद फ्रेंचाइजी टीमों और खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने वाली है।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, आईपीएल में विजेता और उपविजेता टीमों समेत सीजन की टॉप 4 टीमों को मनी प्राइज दिया जाता है। साथ ही विश्व स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए अलग-अलग अवॉर्ड दिये जाते हैं, उदाहरण के तौर पर टूर्नामेंट के पूर्व सीजन के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी ऑरेंज कैप विजेता और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज पर्पल कैप विजेता होता है, जिन्हें भारी-भरकम प्राइज मनी दी जाती है। इसी तरह कई अन्य कटैगरी हैं, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया जाता है।
2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से विजेताओं के लिए आईपीएल पुरस्कार में वृद्धि हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2024 में टीमों के लिए पुरस्कार राशि 46.5 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये और उपविजेता को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम 7 करोड़ रुपये कमाती है, चौथे स्थान पर रहने वाली टीम 6.5 करोड़ रुपये दिया जाएगा।
आईपीएल अवॉर्ड और प्राइज मनी
विजेता: 20 करोड़ रुपये
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा
उपविजेता: 13 करोड़ रुपये
तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम: 7 करोड़ रुपये
चौथे स्थान पर रहने वाली टीम: 6.5 करोड़ रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट: 20 लाख रुपये
ऑरेंज कैप विजेता: 15 लाख रुपये
पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
पर्पल कैप विजेता: 15 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर: 12 लाख रुपये
पावर प्लेयर ऑफ द सीजन: 15 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: 15 लाख रुपये
गेम चेंजर ऑफ द सीजन: 12 लाख रुपये