IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में सोमवार मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें एक बार फिर मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।
पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?
कहा जा रहा है कि, जल्द ही हार्दिक पांड्या से मुंबई इंडियंस की कप्तानी छिन सकती है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को ऑल कैश डील में गुजरात टाइटन्स से ट्रेड किया और फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बना दिया।
वहीं, पांच बार अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा इस सीजन में बल्लेबाज की भूमिका में खेल रहे हैं। फैन्स को यह बात शुरू से पसंद नहीं आई है और मुंबई इंडियंस के पहले मैच से ही हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग हो रही है।
होम ग्राउंड पर किसी भी टीम के कप्तान की इस तरह की हूटिंग इससे पहले देखने को नहीं मिली है। वहीं, अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस एक भी मैच जीत नहीं पाई है, जिसके कारण पांड्या की कप्तानी पर तलवार लटकने की बात कही जा रही है।
पढ़ें :- BCCI ने भारतीय टीम से प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को किया आउट, इनको मिला मौका