Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने रोका मुंबई इंडियंस के जीत का रथ, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

IPL 2025: गुजरात टाइटंस ने रोका मुंबई इंडियंस के जीत का रथ, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

By शिव मौर्या 
Updated Date

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के जीत के रथ को गुजरात टाइटंस ने रोक दिया है। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को डीएलएस के आधार पर तीन विकेट से हरा दिया। बारिश से प्रभावित मुकाबले में गुजरात को 19 ओवर में 147 रन बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसे गुजरात की टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। उनके लिए विल जैक्स ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।

पढ़ें :- Rise and Fall Season 2 : यमराज के अवतार में दिखे वीरेंद्र सहवाग, बोले-बैटिंग नहीं, सीधा लाइफ का स्कोरकार्ड चेक करने निकला हूं

मुंबई इंडियंस को हराने के बाद गुजरात टाइटंस अंक तालिक में शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है। सत्र की आठवीं जीत के साथ गुजरात अंक तालिका में 16 अंक और 0.793 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, मुंबई 12 में सात मैचों में जीत और पांच हार के बाद चौथे पायदान पर पहुंच गई। इसी के साथ मुंबई का विजय रथ रुक गया। इससे पहले मुंबई ने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी।

दरअसल, बारिश के कारण मुंबई को बड़ा झटका लगा है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में गुजरात ने आखिरी ओवर में ये जीत हासिल की। 18वें ओवर के बाद बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रोक दिया गया। उस वक्त गेराल्ड कोएत्जी और राहुल तेवतिया 5-5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। गुजरात का स्कोर 132/6 था। अब उन्हें जीत के लिए आखिरी दो ओवरों में 24 रनों की दरकार थी। हालांकि, बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ और डीएलएस मैथड के आधार पर उन्हें 19 ओवर में 147 रन का नया लक्ष्य मिला।

 

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
Advertisement