Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 Matches Schedule Announce : 22 मार्च को शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मैच?

IPL 2025 Matches Schedule Announce : 22 मार्च को शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें कब और कहां खेला जाएगा फाइनल मैच?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का शेड्यूल रविवार को जारी हो गया। टूर्नामेंट 10 टीमें 13 शहरों में 74 मैच खेलेंगी। 22 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

20 से 25 मार्च के बीच आईपीएल के प्लेऑफ हैदराबाद और कोलकाता में होंगे। क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर हैदराबाद में और क्वालिफायर 2 कोलकाता में खेला जाएगा। फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता में होगा। पहला डबल हेडर 23 मार्च को होगा। राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद का मैच दोपहर में होगा। शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच होगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) 2025 का कार्यक्रम जारी कर दिया। इस टूर्नामेंट के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा। 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है। इस दौरान 22 मार्च से 18 मई तक 70 लीग राउंड मैच खेले जाएंगे। वहीं, फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक खेले जाएंगे।

22 मार्च को बेंगलुरु और कोलकाता के बीच मुकाबले के बाद 23 मार्च यानी रविवार को डबर हेडर मुकाबला खेला जाएगा। रविवार को पहले डबल हेडर के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी, जबकि दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना चेन्नई से होगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
Advertisement