IPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 में कई पूर्व विजेताओं का हालत खस्ता नजर आयी है। जिनके न बल्लेबाज कुछ खास कर पाये, न ही गेंदबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन किया। जिसके चलते उनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय हो चुका। जिसमें एक टीम के नाम पर कल के मैच में मुहर लग गयी। हम बात कर रहे हैं पहले सीजन की विजीता राजस्थान रॉयल्स की।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, आईपीएल में ऐतिहासिक रूप से पॉइंट्स टेबल में 16 अंक प्लेऑफ में पहुंचने की एक सुरक्षित स्थिति मानी जाती रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने 9 में से 7 मैच गंवा दिये हैं। जिसके बाद टीम अगर अपने बचे हुए सभी 5 मैचों में जीत हासिल करती भी है तो वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। यानी राजस्थान लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं, आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) में से किसकी उम्मीदें टूटी हैं, यह आज चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच का नतीजा तय कर देगा।
सीएसके (CSK) और एसआरएच (SRH) ने अपने छह-छह मैच गंवा दिये हैं। यानी शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में हारने वाली टीम के लिए 16 अंक तक पहुंचना असंभव हो जाएगा। टीम अगर अपने बाकी सभी मैच जीतती भी है तो सिर्फ 14 अंक ही अर्जित कर पाएगी।
ये तीन टीमें प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के बेहद करीब
आईपीएल 2025 के 42वें मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप तीन टीमों (1- गुजरात टाइटंस, 2- दिल्ली कैपिटल्स व रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु) के 12-12 अंक हैं। यानी उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ दो और जीत चाहिए। वहीं, चौथी टीम मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स में से कौन होगा? यह देखने वाली बात होगी।
पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा
आईपीएल 2025 प्लेऑफ क्वालीफिकेशन सिनेरियो
16 अंक तक पहुँचने के लिए जीत की आवश्यकता है – प्लेऑफ़ के लिए संभावित कट-ऑफ:
गुजरात टाइटंस – 6 मैचों में 2 जीत
दिल्ली कैपिटल्स – 6 मैचों में 2 जीत
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु – 5 मैचों में 2 जीत
पढ़ें :- IND vs NZ Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, देखें- प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को मिला मौका
पंजाब किंग्स- 6 मैचों में 3 जीत
मुंबई इंडियंस- 5 मैचों में 3 जीत
लखनऊ सुपरजाएंट्स- 5 मैचों में 3 जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स- 6 मैचों में 5 जीत
सनराइजर्स हैदराबाद- 6 मैचों में 6 जीत
चेन्नई सुपर किंग्स- 6 मैचों में 6 जीत
पढ़ें :- IND vs NZ 1st T20I Live : आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
राजस्थान रॉयल्स- 16 अंकों तक नहीं पहुंच सकते।