Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL 2025 Qualifier 1 Race: प्लेऑफ के बाद शुरू हुई क्वालीफायर में पहुंचने की रेस; आज गुजरात टाइटंस के पास बड़ा मौका

IPL 2025 Qualifier 1 Race: प्लेऑफ के बाद शुरू हुई क्वालीफायर में पहुंचने की रेस; आज गुजरात टाइटंस के पास बड़ा मौका

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL 2025 Qualifier 1: आईपीएल 2025 का एक अहम मैच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ मौजूदा सीजन की चार प्लेऑफ टीमें मिल चुकी है। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी थीं। अब इन चार टीमों की कोशिश नॉकआउट मैचों से पहले पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पर रहकर लीग अभियान को खत्म करने की होगी। इस रेस की शुरुआत गुरुवार को होने जा रही है।

पढ़ें :- Asian Champions Trophy 2026 : भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपने पहले मुकाबले में कल बांग्लादेश से भिड़ेगी, अब चैंपियंस ट्रॉफी पर नजर

आईपीएल के लीग मैचों में पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के मौके मिलते हैं, जबकि तीसरे और चौथे नंबर के बीच नॉकआउट मैच खेला जाता है। यानी जो भी टीम हारी वो टूर्नामेंट से बाहर। दरअसल, आईपीएल 2025 में जो टीमें अपने लीग मैचों में पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 रहकर खत्म करती हैं। उनके बीच क्वालीफायर-1 मैच खेला जाएगा। जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में फाइनल का टिकट पक्का करने का दूसरा मौका मिलेगा। वहीं, पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर रही टीमें एलिमिनेटर मैच खेलेंगी, जहां जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी। वहीं, हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

गुजरात टाइटंस के पास बड़ा मौका

आईपीएल 2025 के 63वें मैच के बाद गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 18 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम के अभी भी दो मैच बाकी है, जिसमें से वह एक मैच आज गुरुवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ खेलने वाले हैं। जबकि दूसरे मैच में उसके सामने चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम होगी। गुजरात को ये दोनों मैच अपने होम ग्राउंड यानी नरेंद्र मोदी स्टीम में ही खेलना है। अगर टीम दोनों में जीत हासिल करती है तो उसके कुल 22 अंक हो जाएंगे। वह आसानी से क्वालीफायर 1 में पहुंच जाएगी।

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के भी दो मैच बचे हैं, लेकिन दोनों के 17-17 अंक हैं। अगर वे अपने दोनों मैच जीतते भी हैं तो सिर्फ 21 अंक तक ही पहुंच पाएंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस के 13 मैचों में कुल 16 अंक है। अगर वहा अपना आखिरी मैच जीतते भी हैं तो 18 अंक तक ही पहुंचेगे।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स 2026: नितेश कुमार ने जीता गोल्ड, भारत ने 114 पदकों के साथ रचा इतिहास

आईपीएल 2025 प्लेऑफ मैचों का शेड्यूल

क्वाल‍िफायर 1: 29 मई, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़

एलिमिनेटर: 30 मई, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़

क्वाल‍िफायर 2: 1 जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

फाइनल: 3 जून, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

पढ़ें :- भारत से मिली लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड टीम में कई बड़े बदलाव, कोई हुआ बाहर तो किसी को मिला मौका
Advertisement