पढ़ें :- डेब्यू मैच में साकिब हुसैन ने रचा ईतिहास, बिहार क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने जाहिर की खुशी
IPL2026: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का बैन लगाने का फैसला लिया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने लीग से करार होने के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का फैसला किया। मुजरबानी को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर अपने साथ जोड़ा था। लेकिन बाद में जब उन्हें IPL की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से ऑफर मिला, तो उन्होंने PSL से अपना नाम वापस ले लिया। PCB ने इस फैसले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म बेहद जरूरी है। पहले से किए गए करार के रहते किसी दूसरी लीग में शामिल होना नियमों के खिलाफ है। लीग के मुताबिक, ऐसे मामलों को नजरअंदाज करने से फ्रेंचाइजी और अन्य हितधारकों का भरोसा कमजोर पड़ता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में दिखाया दम
मुजरबानी ने IPL में अब तक 2 मैच खेले हैं। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले भी वह टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं। मुजरबानी पहले खिलाड़ी नहीं हैं, जिन पर करार तोड़ने को लेकर कार्रवाई हुई है। पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश ने PSL में पेशावर जालमी के साथ समझौता किया था, लेकिन बाद में वह IPL में मुंबई इंडियंस से जुड़ गए। इस पर उन्हें एक सीजन के लिए बैन किया गया था और उनसे हर्जाना भी मांगा गया था।
केकेआर में रिप्लेसमेंट के तौर पर एंट्री
पढ़ें :- धोनी के खेलने को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर मिशेल ने किया बड़ा खुलासा, एमएस ने नेट पर किया प्रयास
मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया था। रहमान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया गया था। इसी तरह श्रीलंका के कुसल मेंडिस और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल ओवन ने भी पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान पेशावर जालमी के लिए कुछ मैच खेले थे, लेकिन बाद में IPL से जुड़ गए।