Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’

ईडन गार्डन्स में आज KKR vs PBKS का घमासान, बारिश बन सकती है ‘गेमचेंजर’

By Harsh 
Updated Date

IPL2026:  आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह सीजन का तीसरा मुकाबला है, लेकिन शुरुआत बिल्कुल अलग रही है। कोलकाता को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो जीत दर्ज की हैं।

पढ़ें :- UP NEET UG-2026 : काउंसिलिंग की तैयारी तेज, डीजीएमई ने ऑनलाइन काउंसिलिंग को पारदर्शी, सरल और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने पर दिया जोर

हेड-टू-हेड में KKR भारी

इतिहास की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें KKR ने 21 और पंजाब ने 13 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा। ईडन गार्डन्स में भी कोलकाता का दबदबा दिखता है—यहां खेले गए 14 मैचों में KKR ने 9 मुकाबले जीते हैं। लेकिन पिछले साल जब दोनो ​टीमें आमने—सामने भिड़ी थी तब पंजाब ने कोलकाता को 112 रन चेस करने से रोक दिया था। चहल और यान्सन की गेंदबाजी में कोलकाता की पारी को मात्र 95 समेट दिया था और पंजाब ने 16 रनों से जीत अर्जित कर ली थी। वहीं 2024 में ईडन गार्डन्स में जब दोनों टीम आखिरि बार आमने—सामने पूरा मैच खेली थी, तब पंजाब ​इतिहास रचते हुए 262 रनों के लक्ष्य को मात्र 18.4 गेंदो में ही हासिल कर ली थी।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

कोलकाता के लिए युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 2 मैचों में 103 रन बनाकर टीम को मजबूती दी है। गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लेकर असर दिखाया है। वहीं पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली बल्ले से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 108 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाख ने 5 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है।

पढ़ें :- पाक सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने शहबाज़ शरीफ के साथ कर दिया बड़ा खेला! तख्तापलट का ब्लूप्रिंट तैयार, राजधानी इस्लामाबाद सील

मौसम बन सकता है विलेन

कोलकाता का मौसम मैच में बड़ा रोल निभा सकता है। दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम तक मौसम बदलने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश की करीब 57% आशंका जताई गई है। अगर बारिश होती है, तो मैच का मजा किरकिरा हो सकता है या नतीजे पर भी असर पड़ सकता है।

क्या कहता है समीकरण?

एक तरफ KKR अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत की तलाश में उतरेगी, वहीं PBKS जीत की हैट्रिक लगाकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है—बस नजरें अब आसमान पर भी रहेंगी।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-' भारत के भविष्य को माफ करने वाले वो होते हैं कौन? इस सोच के पीछे है RSS का खतरनाक विचार
Advertisement