Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. राजस्थान की शानदार जीत के बाद, ​कप्तान पराग बोले- लोगों को हम पर भरोसा नहीं था…..

राजस्थान की शानदार जीत के बाद, ​कप्तान पराग बोले- लोगों को हम पर भरोसा नहीं था…..

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स इस बार जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। रियान पराग की कप्तानी में टीम ने लगातार तीन मैच जीतकर साफ कर दिया है कि इस सीजन में वह खिताब की बड़ी दावेदार है। राजस्थान ने अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के साथ की, इसके बाद गुजरात टाइटन्स को हराया और अब तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को भी मात दे दी। खास बात यह है कि चेन्नई और मुंबई दोनों के पास 5-5 IPL खिताब हैं, जबकि गुजरात भी चैंपियन टीम रह चुकी है-ऐसे में राजस्थान की यह जीत और भी अहम मानी जा रही है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों से भरा क्रूज नदी में डूब, चार शव बरामद, करीब 18 लोग लापता

मुंबई पर जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम ने हर मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे वह बेहद खुश हैं। पराग के मुताबिक, “मुझे शुरू से ही भरोसा था कि हमारी टीम मजबूत है। ऑक्शन के समय ही साफ था कि हमारे पास एक अच्छा कोर ग्रुप है, जो युवा होने के साथ-साथ मैच जिताने की क्षमता रखता है। भले ही बाहर के लोगों को हम पर भरोसा नहीं था, लेकिन अब हम अपने प्रदर्शन से सबकुछ बदलना चाहते हैं।”

कप्तान पराग ने टीम के अहम खिलाड़ियों का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी को मौजूदा समय की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी बताया। पराग ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के पास कम उम्र में ही जबरदस्त टैलेंट और मैच्योरिटी है, जो उन्हें बाकी से अलग बनाती है। गेंदबाजी में भी टीम शानदार संतुलन के साथ नजर आई है। पराग ने जोफ्रा आर्चर और नंद्रे बर्गर की तेज गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों गेंदबाज 145-150 किमी/घंटा की रफ्तार के साथ बेहतरीन कंट्रोल रखते हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

पराग ने ओपनिंग जोड़ी पर भरोसा जताते हुए कहा, “मेरे हिसाब से हमारी ओपनिंग जोड़ी इस समय नंबर-1 है। वैभव ने हालात के अनुसार खुद को ढाला है और जायसवाल पिछले 3-4 साल से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों की स्किल और समझ उन्हें खास बनाती है।” लगातार तीन जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने न सिर्फ पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाई है, बल्कि यह भी दिखा दिया है कि इस सीजन में टीम हर विभाग में संतुलित और खतरनाक नजर आ रही है। अगर यही लय बरकरार रही, तो राजस्थान इस बार खिताब की दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे सकती है।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान, कहा- 226 सीटें जीतेंगे,'मां, माटी और मानुष की सरकार बना रहे हैं'
Advertisement