Jasprit Bumrah IPL Breaking: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से मुंबई इंडियंस के फैंस लिए एक राहत भरी खबर है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की आईपीएल में वापसी हो गयी है। वह आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल हुए हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो शेयर करके बुमराह की वापसी के संकेत दिये हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर जसप्रीत बुमराह को 4 जनवरी को सिडनी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन चोट लगी थी। जिसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। चोट के चलते वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं खेल पाये थे। इसके बाद आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए शुरुआती मैच भी उन्होंने मिस कर दिये हैं। वह बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे थे। अब बुमराह की वापसी से मुंबई की टीम को मजबूती मिलेगी, जो इस वक्त खराब प्रदर्शन से गुजर रही है।
𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹
#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa — Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
इससे पहले ईएसपीएनक्रिकइंफो अपने रिपोर्ट में बताया था कि कमर के निचले हिस्से में तनाव से जुड़ी परेशानी के बाद जनवरी से ही रिहैब में चल रहे बुमराह अब एक्शन में वापसी के करीब पहुंच रहे हैं। बुमराह हाल के हफ्तों में बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने गेंदबाजी कार्यभार को बढ़ा रहे हैं। माना जा रहा है कि वह फिटनेस टेस्ट के अंतिम दौर में पहुंचने वाले हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम से पूरी तरह से मंजूरी मिलने के बाद ही बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़ सकेंगे और आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।