Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today: गुजरात के पास खोने के लिए कुछ नहीं! पर चेन्नई का आज जीतना बेहद जरूरी

IPL Match Today: गुजरात के पास खोने के लिए कुछ नहीं! पर चेन्नई का आज जीतना बेहद जरूरी

By Abhimanyu 
Updated Date

GT vs CSK IPL Match Today: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जबर्दस्त वापसी के बाद आईपीएल 2024 में प्लेऑफ (IPL 2024 Playoffs) की दौड़ बेहद दिलचस्प हो गयी है। अब इस दौड़ में कुल सात टीमें अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं, ऐसे में शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाला मैच पर सबकी नजर टिकी रहने वाली हैं। हालांकि, पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए गुजरात की उम्मीदें लगभग खत्म नजर आ रही हैं, जबकि चेन्नई को अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के 11 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं, ऐसे में टीम को कम से कम 14 अंक तक पहुंचने के लिए अगले तीन में से एक मैच जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि, पॉइंट्स टेबल (Points Table) की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 14 अंक पर्याप्त नजर नहीं आ रहे हैं। टीम अगर 16 अंक तक पहुंचेगी तो निश्चित तौर पर प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन टीम के लिए गुजरात के खिलाफ मैच आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि दीपक चाहर और महीश पथिराना चोट के कारण बाहर है जबकि बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान अपनी राष्ट्रीय टीम प्रतिबद्धताओं के कारण लौट चुके हैं। इन मैच विनर गेंदबाजों की कमी चेन्नई सुपरकिंग्स को अहमदाबाद में खलने वाली है।

दूसरी तरफ, गुजरात टाइटन्स के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा। टीम अगर एक और मैच हारती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। हालांकि, टीम के 11 मैचों में सिर्फ 8 अंक हैं, और टीम का नेट रन रेट (-1.320) सबसे खराब है। ऐसे में गुजरात का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव नजर आ रहा है।

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 59वां आईपीएल मैच, कब खेला जाएगा?

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 59वां आईपीएल मैच 10 मई यानी शुक्रवार को शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच, कहां खेला जाएगा?

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे? 

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement