IPL Match Today : आईपीएल 2024 का 55वां मैच आज सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेहमान टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेऑफ के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगी। टूर्नामेंट के प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस (MI) अपना सफर पॉइंट्स टेबल में अच्छी स्थिति में खत्म करना चाहेगी। वहीं, केकेआर के खिलाफ मिली करारी हार के बाद एलएसजी (LSG) के फैंस भी मुंबई की जीत दुआएं करेंगे।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
दरअसल, केकेआर (KKR) के खिलाफ मैच के बाद एलएसजी (LSG) पॉइंट्स टेबल में तीसरे से पांचवें पायदान पर लुढ़क गयी है और उसका नेट रन रेट -0.371 हो गया है। ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस आज के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़े अंतर से हराने में सफल रहती है तो एलएसजी को पॉइंट्स टेबल में फायदा होगा। मौजूदा समय में एसआरएच और एलएसजी के 12 पॉइंट्स हैं, लेकिन एसआरएच ने एक मैच कम (10 मैच) खेला है। दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक 11 में से 3 मैच ही जीते हैं और टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। हालांकि, मुंबई अपने बाकी मैचों में अच्छे प्रदर्शन से दूसरी टीमों का खेला बिगाड़ सकती है।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, कब शुरू होगा?
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, सोमवार 6 मई 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, कहां खेला जाएगा?
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकेंगे?
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।