Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IPL Match Today : आज लखनऊ और दिल्ली में खेले जाएंगे दो धमाकेदार मुकाबले; प्लेऑफ के लिए होगी जंग

IPL Match Today : आज लखनऊ और दिल्ली में खेले जाएंगे दो धमाकेदार मुकाबले; प्लेऑफ के लिए होगी जंग

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Match Today : आईपीएल 2024 में आज शनिवार 27 अप्रैल को दो धमाकेदार मैच खेले जाएंगे। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच भिड़ंत होने वाली है और दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए अपना एड़ी-चोटी का ज़ोर लगाने वाली हैं। दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मैच में लखनऊ प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी। वहीं, राजस्थान रॉयल्स लगभग प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। आइये जानते हैं कि आज ये दोनों मैच कब और कहां खेले जाएंगे और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी?

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच, कब और कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच, शनिवार 27 अप्रैल 2024 को दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, कब और कहां खेला जाएगा?

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, शनिवार 27 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक क्लीन स्वीप! शॉट पुट में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज पर कब्जा

दोनों मैचों का लाइव टेलीकास्ट व लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

दोनों मैचों का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement