IPL Orange Cap : आईपीएल 2024 का 19वां मैच आज शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी दूसरी जीत की तलाश होगी। लेकिन इस दौरान एक और मुकाबला ऑरेंज कैप (Orange Cap) के लिए होगा।
पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
दरअसल, आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप (Orange Cap) दी जाती है। इस समय टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बालेबाज ऑरेंज कैप विराट कोहली (Virat Kohli) के पास है, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वह 4 पारियों में 67.67 की औसत और 140.97 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बना चुके हैं। इस सीजन विराट के बल्ले से दो अर्धशतक भी आए हैं।
विराट के बाद ऑरेंज कैप की रेस में दूसरी नंबर पर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाड़ी रियान पराग (Riyan Parag) हैं। उन्होंने 3 पारियों में 181.00 की जबर्दस्त औसत और 160.18 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। इस सीजन रियान भी दो अर्धशतक जड़ चुके हैं।
आईपीएल 2024 में टॉप स्कोरर बैटर्स