IPL Playoff Predictions : आईपीएल 2026 ने अपना पहला चरण लगभग पूरा कर लिया है। जिसमें कई टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि कुछ टीमें पिछले साल के खराब प्रदर्शन को दोहरा रही हैं। इनमें शामिल हैं, मौजूदा पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान की लखनऊ सुपर जाएंट्स और 10वें पायदान की कोलकाता नाइट राइडर्स। इन दोनों टीमों के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है।
पढ़ें :- Shopian Encounter : लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, आतंकी के पास मिले हथियार
दरअसल, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स और अजिंक्या रहाणे की कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 19वें सीजन में सात-सात मैच खेल लिए हैं। इस दौरान लखनऊ को 7 मैचों में 2 मिली है और 5 बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, कोलकाता को 7 में से सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई और 5 में हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश में धूल गया था। दोनों ही टीमें ने लीग स्टेज में 14 में से 7 मैच खेल लिए हैं। अगर इन्हें प्लेऑफ तक पहुंचना है तो बचे हुए मैचों में 6 मैच जीतने होंगे।
आईपीएल में प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के लिए 16 अंक सुरक्षित मानें जाते हैं। जिसके लिए नेट रन रेट भी बेहतर होना चाहिए। ऐसे में लखनऊ को 16 अंकों तक पहुंचने के लिए 12 अंकों और चाहिए। इसके लिए पंत की टीम को 7 में 6 मैच जीतने होंगे। दूसरी तरफ, केकेआर के 3 अंक हैं। उनको प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी मैच जीतने होंगे। जो लगभग असंभव नजर आता है।
ऋषभ पंत और अजिंक्या रहाणे की कप्तानी पर संकट
केएल राहुल के जाने के बाद एलएसजी ने 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पंत अपने प्रदर्शन से इस भारी भरकम की कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाये। उनकी कप्तानी में एलएसजी ने 14 मैच खेले और 6 जीत व 8 हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी। मौजूदा सीजन में टीम 7 में से 5 मैच हार चुकी है।
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स ने कहा- अब इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं
दूसरी तरफ, श्रेयस अय्यर के जाने के बाद अजिंक्या रहाणे को केकेआर का नियमित कप्तान बनाया गया। रहाणे को 2025 सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में केकेआर ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनकी कप्तानी में केकेआर को लगभग 19 मैचों में 7 जीत और 12 हार मिली है। इन दोनों कप्तानों के प्रदर्शन को देखते हुए अगले सीजन में इनसे कप्तानी छीने जाने की पूरी संभावना है।