Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल प्लेऑफ का टिकट NRR से होगा तय! टीमों के लिए सिर्फ जीत नहीं होगी काफी

आईपीएल प्लेऑफ का टिकट NRR से होगा तय! टीमों के लिए सिर्फ जीत नहीं होगी काफी

By Abhimanyu 
Updated Date

IPL Playoff spot will be decided by NRR : आईपीएल 2026 का सीजन बेहद रोमांचक रहा है, जहां 59 मैच खेले जाने के बावजूद प्लेऑफ की चार टीमें तय नहीं हो पायी हैं। वहीं, 16 अंकों तक पहुंचने पर भी टीमों की जगह पक्की नहीं हैं। ऐसे में नेट रन रेट की अहमियत बढ़ जाती है, जिससे प्लेऑफ की अंतिम तस्वीर साफ हो पाएगी।

पढ़ें :- रोहित-कोहली-अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, मैट हेनरी ने पहले ओवर में टीम इंडिया को शून्य के स्कोर पर दिये 3 झटके

दरअसल, आईपीएल के 19वें सीजन में 59वें मैच तक अभी छह टीमें प्लेऑफ की रेस बनी हुई है। जिनमें टेबल टॉपर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के 16-16 अंक हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के 14 अंक हैं। पंजाब किंग्स के 13 और चेन्नई सुपर किंग्स 12 अंक हैं। इन सभी टीमों ने अब तक 12-12 मैच खेल लिए हैं। वहीं, 11 मैच खेल चुकी राजस्थान रॉयल्स के 12 अंक हैं।

लीग के इतिहास में 16 अंकों तक पहुंचने वाली टीमों को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई माना जाता रहा है। हालांकि, इस बार कुल 5 टीमों के 16 अंकों तक पहुंचने की संभावना नजर आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि टेबल टॉपर आरसीबी को छोड़कर बाकी पांच टीमों के नेट रन रेट में ज्यादा अंतर नहीं हैं। जो एक हार या जीत से बिलकुल बदल सकता है। जिससे साफ है कि इन टीमों को जीत के साथ-साथ नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।

आईपीएल 2026 में 59 मैच के बाद पॉइंट्स टेबल की स्थिति

पढ़ें :- IND vs NZ 4th ODI : भारत को न्यूजीलैंड ने दिया 334 रनों का लक्ष्य, चौथे वनडे में विल यंग ने जड़ा शतक
Advertisement