IPPB Recruitment 2025 : बैंक में नौकरी करना चाहते हैं और ऑफिसर लेवल की बढ़िया जॉब की तलाश में हैं, तो आपके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में नई भर्ती निकली है। आईपीपीबी (IPPB) ने सीनियर मैनेजर, डीजीएम फाइनेंस, जनरल मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए 10 जनवरीं से ही आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर आवेदन शुरू हैं। जिसमें योग्य उम्मीदवार 30 जनवरी 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। लास्ट डेट निकलने के बाद एप्लिकेशन लिंक एक्टिव नहीं रहेगा। इसीलिए समय रहते फॉर्म अप्लाई कर दें।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- युवा विकाश और भविष्य निर्माण के अहम साझेदार बनने जा रहे
वैकेंसी डिटेल्स
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (India Post Payment Bank) , संचार मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट (Ministry of Communications and Department of Post) के अधीन कार्यरत है। जिसमें सीधे सीनियर लेवल पर जॉब लेने का यह बढ़िया चांस है। किस पद पद पर बैंक ने कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।
योग्यता
पढ़ें :- NEET UG 2026: रद्द हुई परीक्षा की फीस रिफंड करने के लिए NTA ने जारी किया नया बैंक अपडेट लिंक
आईपीपीबी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास सीए/बी.ई/बीटेक/एमसीए/पोस्ट ग्रेजुएट आईटी/मैनेजमेंट/एमबीए/बी.एससी/बीटेक/एमएससी आदि की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पद के मुताबिक काम का अनुभव भी निर्धारित किया गया है। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें- IPPB Recruitment 2025 Official Notification Download PDF
आयुसीमा- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र पदानुसार 26-38 निर्धारित की गई है। इसी तरह अधिकतम उम्र भी अलग-अलग है। आयुसीमा 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
सैलरी- इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को स्केल के आधार पर 2,25,937 से 4,36,271/- तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया-चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू बेस पर होगी। हालांकि बैंक एसेसमेंट, ग्रुप डिसक्शन और ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित कर सकता है।
आवेदन शुल्क- आईपीपीबी की इस वैकेंसी में फॉर्म अप्लाई करते समय एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 750 रुपये है।
पढ़ें :- Lucknow News : 21 मई को आईटीआई में लगेगा कैंपस ड्राइव, 200 पदों पर युवतियों की होगी भर्ती
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।