Iran–Israel War: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के एक महीने पूरे होने वाले हैं। इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। अब युद्ध में ईरान समर्थित समूह हूती भी कूद पड़ा है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार हूती ने यमन से इजरायल पर मिसाइलें दागीं। ऐसे में अब युद्ध के और ज्यादा भड़कने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
पढ़ें :- अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी
ईरान ने भी इजरायल में यरूशलम, तेल अवीव और बीर शेबा में हमले किए और सऊदी अरब में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 15 सैनिक घायल हुए हैं। पांच की हालत गंभीर है। इस्राइल और अमेरिका ने तेहरान और उत्तर पश्चिमी शहर जंजन पर रातभर बमबारी की और ईरान सरकार से संबंधित बुनियादी ढांचों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर भी हमला किया।
वहीं, इस बीच ईरान ने बड़ा दावा किया है। ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका के एक और F-16 फाइटर जेट को मार गिराया है। इससे पहले भी ईरान ने दावा किया था कि उसने F-35 और F-15 फाइटर जेट्स को टारगेट किया है। हालांकि, यूएस सेंट्रल कमांड ने इन दावों को खारिज कर दिया है।