Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Video- ईरान ने अमेरिका के 2 विमान मार गिराए, चालक दल का एक सदस्य लापता

Video- ईरान ने अमेरिका के 2 विमान मार गिराए, चालक दल का एक सदस्य लापता

By Abhimanyu 
Updated Date

Iran Shoots Down Two US Aircraft : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बार-बार ईरानी सेना को पूरी तरह बर्बाद करने के दावे किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि इस जंग में अमरेका जीत के बेहद करीब है। इस बीच, ईरान ने शुक्रवार को अलग-अलग हमलों में अमेरिका के दो मिलिट्री विमानों को मार गिराया है। ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने सफलतापूर्वक एक अमेरिकी ए-10 जमीनी हमलावर विमान को निशाना बनाकर मार गिराया है।

पढ़ें :- Iran-US War : होर्मुज में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले , कार्गो शिप बना निशाना

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, शुक्रवार को ईरान ने अलग-अलग हमलों में अमेरिका के दो मिलिट्री विमानों को मार गिराया। इन हमलों में एक सैनिक को बचा लिया गया, जबकि कम से कम एक सैनिक लापता है। इस युद्ध में यह पहली बार है जब अमेरिकी विमानों को मार गिराया गया हो। यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के राष्ट्रीय संबोधन के ठीक दो दिन बाद हुई, जिसमें उन्होंने दावा था कि अमेरिका ने “ईरान को हरा दिया है और पूरी तरह से तबाह कर दिया है” और अब वह “इस काम को पूरा करने जा रहा है, और हम इसे बहुत तेज़ी से पूरा करेंगे।”

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया

सूत्रों ने बताया कि ईरान में एक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। उस विमान के एक अमेरिकी क्रू सदस्य को बचा लिया गया, लेकिन दूसरा सदस्य लापता है। उसे खोजने और बचाने के लिए अमेरिकी सेना का एक अभियान जारी है। हालांकि, व्हाइट हाउस और पेंटागन, दोनों में से किसी ने भी अमेरिकी विमानों को मार गिराए जाने के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इसके अलावा, ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरानी रक्षा बलों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद, फ़ारसी खाड़ी में एक अमेरिकी A-10 हमलावर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Advertisement