Iran US War : अमेरिका और ईरान के बीच बने तनावपूर्ण माहौल के बीच ईरानी संसद के स्पीकर के रूप में मोहम्मद बाघेर कालीबाफ को एक बार फिर संसदीय स्पीकर चुन लिया है। खबरों के अनुसार, ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने सोमवार को सोमवार को इसकी जानकारी दी। कालीबाफ (Kalibaf) इस समय अमेरिका के साथ जारी बातचीत में ईरान के अहम वार्ताकार माने जा रहे हैं। उनकी दोबारा ताजपोशी को तेहरान की सत्ता व्यवस्था में उनकी पकड़ मजबूत होने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
पढ़ें :- America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका-ईरान परमाणु कार्यक्रम (US-Iran Nuclear Program), होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और प्रतिबंधों जैसे मुद्दों पर बातचीत जारी है।
जिस समझौते को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने शनिवार को बड़ा ऐलान कर दिया था, उस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।