Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया

Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया

By Abhimanyu 
Updated Date

Irani Cup 2026 : श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेले जा रहे ईरानी कप के मुकाबले में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) टीम ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से मात दी। इसके साथ ही मौजूदा रणजी ट्रॉफी विजेता के लिए ईरानी कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। ROI की जीत के हीरो युवा बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार रहे।

पढ़ें :- IND vs WI Team Selection : आज अजीत अगरकर की होगी आखिरी सेलेक्शन मीटिंग! पंत और पांड्या के भविष्य पर टिकी नजरें

जम्मू-कश्मीर की टीम इस हार से घरेलू फैंस निराश होंगे। मुकेश कुमार ने रणजी चैंपियन टीम को तहस-नहस कर दिया। स्मरण ने भी उनकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। दूसरे मुकेश ने भी पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया ने मैच के चौथे दिन जम्मू-कश्मीर को सिर्फ 111 रन पर ढेर कर दिया और 167 रन के बड़े अंतर से ईरानी कप जीत लिया। कर्नाटक के 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ स्मरण ने अकेले दम पर ‘रेस्ट ऑफ़ इंडिया’ को एक मज़बूत स्कोर तक पहुँचाया और चौथे दिन के पहले सत्र में रणजी ट्रॉफ़ी चैंपियन J&K के सामने 279 रन का लक्ष्य रखा था।

स्मरण और मुकेश के बीच 113 रन की साझेदारी, जो आज खत्म हुई, उसने असल में J&K की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं। J&K ने 20 से ज़्यादा नो-बॉल फेंककर विरोधी टीम को मुफ्त मौके भी दिए। इन सभी गलतियों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। रणजी ट्रॉफ़ी चैंपियन टीम जब चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उनके बल्लेबाजों ने रेस्ट ऑफ इंडिया की तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने घुटने टेक दिये। शुभम खजूरिया 36 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। वहीं, ROI के लिए मुकेश कुमार ने छह, आकाशदीप ने तीन और मुकेश चौधरी ने एक विकेट अपने नाम किया। स्मरण रविचंद्रन को ROI के लिए पहली पारी में 65 रन और दूसरी पारी में 135 रनों की मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement