Mojtaba Khamenei Health Update : अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई हमले का दावा किया था। जिसके बाद मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर दुनिया में चर्चा हो रही है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो अमेरिकी बलों के हमले में मोजतबा खामेनेई जिंदा तो हो सकते हैं, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं। दावा यह भी किया जा रहा है कि खामेनेई कोमा में हैं. उनका एक पैर भी काट दिया गया है और उनकी हालत बेहद नाजुक है।
पढ़ें :- Iran-US 60 Days Ceasefire : ईरान को मिलेगा 300 अरब डॉलर का पुनर्निर्माण फंड और US की कंपनियां करेंगी निवेश, परमाणु प्रोग्राम पर भी सहमति
ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ ने सूत्र के हवाले से अपने रिपोर्ट में दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और वह कोमा में हैं। नए सुप्रीम लीडर अस्पताल में ईरान के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी, जोकि ईरान के टॉप सर्जन्स में से एक हैं उनकी निगरानी में हैं। मोजतबा खामेनेई तेहरान की सिना यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में इंटेसिव केयर में रखा गया है। इस बिल्डिंग के एक हिस्से को कड़ी सुरक्षा के बीच सील कर दिया गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोजतबा का एक पैर कट गया है और उनके पेट और लिवर को भी गंभीर चोटें आई हैं।
ये दावा ऐसे वक्त पर किया गया, जब कुछ घंटों पहले ही मोजतबा खामेनेई की ओर से संदेश जारी किया गया। इस संदेश में उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे और होर्मुज स्ट्रेट की भी नाकेबंदी रहेगी। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि मोजतबा 28 फरवरी को हुए हमले में ही घायल हुए थे, जिसमें आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरानी मीडिया मोजतबा खामेनेई को ‘रमजान का जांबाज’ यानी ‘घायल योद्धा’ बताती रही है।