लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी (Mafia Mukhtar Ansari) की जमीन पर सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना (Sardar Vallabhbhai Patel Housing Scheme) के तहत एलडीए ने भवन बनाया है। यह सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है, लेकिन, अब इसमें जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है। इन भवनों में सिंचाई विभाग (Irrigation Department) ने नोटिस लगा दिया है। इसमें लिखा कि ये भवन अवैध रूप से बनाए गए हैं।
पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव
बताते चलें कि सिंचाई विभाग ने एलडीए की डालीबाग की सरदार वल्लभभाई पटेल योजना को अतिक्रमण बता दिया है। इसे सिंचाई विभाग की जमीन बताते हुए इन पर तोड़ने का नोटिस चस्पा कर दिया था। हालांकि, एलडीए के लोगों ने नोटिस को छिपा दिया है। यदि सिंचाई विभाग का दावा सही निकलता है तो इस 72 फ्लैटों की योजना पर संकट आ जाएगा।
यह योजना माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर लाई गई है। करीब छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से ही योजना के आवंटियों को आवंटन पत्र वितरित किए थे। गृह प्रवेश का सामान भी दिया था। हालांकि, अभी तक किसी आवंटी का गृह प्रवेश नहीं हो पाया है। उनको कब्जे नहीं मिले हैं। नोटिस के बाद गुरुवार को सिंचाई विभाग का दस्ता ध्वस्त करने पहुंचा था। इस दौरान स्थानीय लोगों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच झड़प हुई है।
पढ़ें :- मेटा की सफाई से संतुष्ट नहीं केंद्र सरकार, पीएम मोदी के वीडियो मामले में शीर्ष अधिकारियों को किया तलब
सिंचाई विभाग ने खाली करने का नोटिस चस्पा किया, इसके साथ ही 7 दिन में कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई, नोटिस से आवंटियों में हड़कंप मच गया, लोगों के विरोध के बाद विभाग ने नोटिस हटाई, नोटिस वाली जगह पर बाद में रंग पोत दिया गया।