पटना। राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने कमजोर मुख्यमंत्री बताया है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ रहे हैं।
पढ़ें :- दिल्ली में गजब का ड्रामा! CM थलपति विजय से गले मिलने की जिद, जंतर-मंतर के पास सड़क पर लेट गई महिला
इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जनहित के कार्य करवाने के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना, उनके पैर पड़ना क्या एक असहाय, असमर्थ, अशक्त, अस्वस्थ, बेबस, लाचार एवं कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं है?
जनहित के कार्य करवाने के लिए अपने मातहत अधिकारियों के सामने बारंबार हाथ जोड़ गिड़गिड़ाना, उनके पैर पड़ना क्या एक असहाय, असमर्थ, अशक्त, अस्वस्थ, बेबस, लाचार एवं कमजोर मुख्यमंत्री की निशानी नहीं है?
मुख्यमंत्री के ऐसे आचरण के कारण बिहार से गवर्नेंस खत्म हो चुकी है। एक मुख्यमंत्री… pic.twitter.com/jE83jFlGRG
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 22, 2024
पढ़ें :- 'पंजाब के माफियाराज में पुलिस भी सुरक्षित नहीं...' कांग्रेस ने DSP ऑफिस के बाहर फायरिंग पर आप सरकार को घेरा
मुख्यमंत्री के ऐसे आचरण के कारण बिहार से गवर्नेंस खत्म हो चुकी है। एक मुख्यमंत्री का गिड़गिड़ाने वाला ऐसा आचरण लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। जब नैतिकता समाप्त हो चुकी हो, विश्वसनीयता शून्य हो और समाज में स्वीकार्यता न्यूनतम स्तर पर हो तब अधिकारियों के सामने ऐसा करना क्या श्री नीतीश कुमार जी की मजबूरी है?