देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार देवरिया में 676 करोड़ से अधिक की 501 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र/चेक का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि, जैसे 10 वर्षों में आपने देश से आतंकवाद, नक्सलवाद, उग्रवाद को समाप्त होते हुए देखा होगा, ऐसे ही जो थोड़े तत्व जो अब सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं, इनके भी जहन्नुम में जाने के दिन बहुत शीघ्र सामने दिखाई देंगे।
पढ़ें :- नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ये लोग जो परिवारवादी है, जिनकी सोच परिवार तक सीमित हैं। ये लोग जाति का नारा देते हैं लेकिन जब सत्ता में आते हैं तो तुष्टिकरण की नीतियों की पराकाष्ठा को पूरी करते हुए केवल अपने परिवार तक ही सीमित रह जाते हैं।
जब पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ,
समाजवादी पार्टी के नेताओं के किस-किस प्रकार के बयान आते हैं,
यह पता लगाने में ही कठिनाई होती है कि यह बयान समाजवादी पार्टी के नेता दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता दे रहा है… pic.twitter.com/J8S3Wivpqz
पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 29, 2025
जब 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला होता है तो समाजवादी पार्टी के नेताओं के किस तरह के बयान आते हैं, कभी कभी पता लगाने में कठिनाई होती है कि ये समाजवादी पार्टी के नेता बयान दे रहे हैं या कोई पाकिस्तान का प्रवक्ता बयान दे रहा है।
उन्होंने आगे कहा, जब पत्रकारों ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष से पूछा कि आप पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के वहां क्यों नहीं गए तब उन्होंने कहा कि वो हमारी पार्टी का थोड़ी था। कितना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान है। आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ भारतीयों को एक स्वर से लड़नी चाहिए लेकिन सपा के लोग इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण बयान देते हैं।
पढ़ें :- सऊदी अरब की बड़ी तेल कंपनी 'अरामको' का हेलीकॉप्टर रास तानूरा में क्रैश, 14 लोगों की मौत