Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या सच में युजवेंद्र पत्नी धनश्री से ले रहे हैं तलाक? चहल का नशे में धुत्त VIDEO देख फैन्स का टूटा दिल

क्या सच में युजवेंद्र पत्नी धनश्री से ले रहे हैं तलाक? चहल का नशे में धुत्त VIDEO देख फैन्स का टूटा दिल

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) अपने खेल नहीं बल्कि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल बीते दिन क्रिकेटर ने पत्नी धनश्री (DhanaShree) को इंस्टा से अनफॉलो कर दिया इतना ही नहीं उन्होंने धनश्री (DhanaShree) के साथ सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

युजवेंद्र चहल और धनश्री की तलाक की खबरें हैं तेज

यह सब देखने के बाद फैन्स काफी कंफ्यूज हो गए क्योंकि दोनों की शादी को अभी सिर्फ 4 साल ही हुए हैं और चार सालों में दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा है। इतना ही काफी नहीं था कि धनश्री को अनफॉलो करने के बाद युजवेंद्र चहल ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। जिसमें वह अपने पेन, संघर्ष और माता पिता को गर्व करवाने की बात करते नजर आए।

 

नशे में धुत्त दिखे युजवेंद्र चहल

वहीं जब से युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबर चर्चाओं में आई है तब से कपल के नए पुराने वीडियो भी सुर्खियों में आ गए हैं। वहीं हाल ही में युजवेंद्र चहल का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युजवेंद्र चहल नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने इतनी ड्रिंक कर ली है कि उन्हें गाड़ी तक में बैठने के लिए दूसरे का सहारा लेना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के देख फैन्स का दिल टूट गया है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

वीडियो देखे टूटे फैन्स

युजवेंद्र चहल के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- ये क्या हालत कर ली है आपने। वहीं दूसरे ने लिखा- हिम्मत रखो युजवेंद्र चहल सब ठीक होगा। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अभी हार्दिक के तलाक की खबर ने झटका दिया था वहीं अब युजवेंद्र चहल की खबर सुनने को मिल गई ये सब क्या हो रहा है।

दोनों की शादी को हुए 4 साल

आपको बता दें कि दोनों साल 2020 में शादी की थी। शादी के चार साल पूरे होने पर भी दोनों ने एक दूसरे को शादी की बधाई नहीं दी थी। दोनों ने ही इस बार सोशल मीडिया पर किसी तरह का कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था।

Advertisement