Israel–Hamas war : गाजा में युद्ध को लेकर अमेरिकी कॉलेज परिसरों में तनाव बढ़ रहा है। येल और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालयों में इज़राइल के सैन्य अभियान का विरोध करने वाले दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में सोमवार रात छात्रों के एक विरोध प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए पुलिस को दखल देना पड़ा और इस सबंध में कई गिरफ्तारियां की गयी। पिछले सप्ताह परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय ने व्यक्तिगत कक्षाएं रद्द कर दीं। इसी तरह बर्कले, एमआईटी और देश भर के अन्य शीर्ष कॉलेजों में भी विरोध के स्वर उभरे और छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किये।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
पिछले साल सात अक्टूबर को हमास की ओर से इज़रायल पर रॉकेट दागे गए इसके बाद इज़रायल-गाजा युद्ध और मुक्त भाषणों, प्रदर्शनों और गरमागरम बहस ने अमेरिकी विश्विविद्यालयों के परिसरों को हिलाकर रख दिया है। अमेरिका में दोनों पक्षों के छात्रों का मानना है कि तब से यहूदी विरोधी और इस्लामोफोबिक दोनों तरह घटनाओं में इजाफा हुआ है।