Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा डेब्यू करने जा रहा हूं…लंबे समय बाद IPL 2024 में वापसी पर बोले ऋषभ पंत

ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा डेब्यू करने जा रहा हूं…लंबे समय बाद IPL 2024 में वापसी पर बोले ऋषभ पंत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की लंबे समय बाद आईपीएल 2024 में वापसी हो रही है। कार दुर्घटना के बाद अब पंत पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। आईपीएल 2024 में अब वो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। पंत दिल्ली कैपिटल्स के कैंप में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह थोड़ा नर्वस हैं और उन्हें लग रहा है कि वह फिर से डेब्यू करने जा रहे हैं।

पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत

बता दें कि, ऋषभ पंत 13 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 प्री-सीजन कैंप में शामिल हुए। पंत दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई करेंगे और पहला मैच 23 मार्च को मोहाली में खेलेंगे। पंत ने कहा, मैं उत्साहित और नर्वस हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा डेब्यू करने जा रहा हूं।

पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति ने कहा, मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है। मैं अपने शुभचिंतकों और प्रशंसकों तथा विशेष रूप से बीसीसीआई और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के कर्मचारियों का आभार व्यक्त करता हूं। उनका प्यार और समर्थन मुझे मजबूती प्रदान करता रहा है।

Advertisement